फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बैंकों से कम ब्याज पर मिलेगा लोन

Fri, 29 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक महोबा की बैठक सभागार में में हुई। बैठक में बैंक के विकास के लिए तमाम योजनाएं लागू करने के प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खाताधारकों को अन्य बैंक से एक प्रतिशत कम में ऋण मुहैया कराया जाएगा। जिस पर सभी बैंक संचालकों ने इस राय पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बैठक में बोलते हुए हमीरपुर महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला सहकारी बैंक भी अब सीबीएस हो गया है। जिससे यहां के खाता धारकों को भी आन लाइन सुविधाएं मिल रही हैं। बैंक में एटीएम की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वेतनभोगी खाता धारकों को दूसरे बैंक की अपेक्षा एक प्रतिशत कम व्याज पर ऋण दिया जाएगा। साथ ही चालू खाता धारकों को दस हजार रुपये बैंक में रखने पर कोई चार्ज नही लगेगा।
 जिला सहकारी बैंक के महा प्रबंधक ने बताया कि बचत खाता धारक के खाते में 30 हजार रुपये मेनटेन होने पर उसे किसी भी तरह का चार्ज नही देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बैंक से जुड़ी योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने का भी बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक अब लाभ में चल रही है। बैठक में ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में बैंक के उपसभापति सुदेश द्विवेदी, बैंक के संचालक अवधेश पालीवाल, किशन व्यास, महेश अग्रवाल, महिपाल सिंह, सुशील कुमार, भगवानदास, रवींद्र तिवारी सहित तमाम संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें