फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेेश्ान का किया निरीक्षण

Tue, 18 Aug 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन महोबा का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था देखकर  संतोष जताया, साथ ही स्टेशन पर बेहतर साफ- सफाई रखने के स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिए। इस मौके पर महोबा विकास मंच ने रेलवे स्टेशन की दूसरी बुकिंग विंडो खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन

महाप्रबंधक मंगलवार को स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन महोबा पहुंचे। जहां पर उन्होंने झांसी के डीआरएम एके अग्रवाल के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर पेयजल का पानी चलवाकर देखा, दोनों ने स्टेशन पर कैंटीन दुकानदारों से कचड़ा डालने के बाबत जानकारी ली। इसके बाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण कक्ष में जाकर आरक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर जाकर सफाई व्यवस्था और यात्रियों के बैठने व्यवस्था देखी। रेलवे मंच के अध्यक्ष डा. ज्ञानेश अवस्थी, अतुल शर्मा ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन की दूसरी बुकिंग विंडो खोले जाने की मांग की है। अधिकारियों ने स्टेशन के बाहर का निरीक्षण कर परिसर की सफाई कराने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंगलवार को महाप्रबंधक के आने की भनक लगने से स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड, एनाउंस आदि व्यवस्था दुरुस्त दिखीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें