फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा सैकड़ा महिलाओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधा सैकड़ा महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। हर माह की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. बरसैंया ने बताया कि गर्भवती को उच्च रक्तचाप, दौरे पड़ना, त्वचा का पीलापन, तेज बुखार, हाथ पैर या चेहरे में सूजन, भ्रूण का कम हिलना या बिल्कुल न हिलना ,तेज सर दर्द या धुंधला दिखना आदि समस्याओं का प्रत्येक माह की नौ तारीख को परीक्षण किया जाता है। इस दौरान कैंप में ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट आदि महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी रखी जाती है। इसके साथ ही पहली बार मां बनने वाली प्रत्येक महिला को 5000 की धनराशि भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रदान की जाती है। डॉक्टरों की टीम में प्रीति गुप्ता, काउंसलर प्रेमलता गुप्ता, रीतू राजपूत उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें