फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी से मारपीट मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ननौरा बस स्टैंड में पैसे के लेनदेन को लेकर गल्ला व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमलाकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपियों पर 3.12 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने लूट की घटना से इनकार करते हुए लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ननौरा गांव निवासी गल्ला व्यापारी अरविंद गुप्ता शुक्रवार की सुबह महोबा मंडी जाने के लिए ननौरा बस स्टैंड में खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी पैसे के लेनदेन के विवाद में तीन लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी मारपीट के बाद उसका 3.12 लाख रुपये से भरा बैग ले गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल के भाई कमलेश गुप्ता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कल्लू उर्फ अवधेश, रामलला पटेल व देवेंद्र पटेल के खिलाफ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि रंजिश व पैसे के लेनदेन को लेकर था। जिसके चलते मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें