फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 मरीज हुए स्वस्थ्य, 14 कोरोना संक्रमित निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ तो नीचे गिर रहा है लेकिन मौत के आंकड़े तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। महिला समेत तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। जिले में अब तक 63 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं वहीं 110 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो गए हैं। जिले में 325 मरीज सक्रिय हैं जिनका इलाज चल रहा है। 1341 लोगों का टीकाकरण किया गया है। वहीं तीन कोरोना संक्रमित अजनर निवासी 56 वर्षीय पुरूष, रिवई निवासी 75 वर्षीय पुरूष और कमालपुरा निवासी 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिले में अब तक कुल 63 लोगों की मौत हो चुकी है।
डायल 112 में करें कालाबाजारी की शिकायत
महोबा। कोरोना संक्रमण काल में कुछ लोग आपदा को अवसर में बदलने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए जनपद की पुलिस पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम की मदद से नागरिकों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि दवा, इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलिंडर या अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी,ओवररेटिंग होने पर फोन से तत्काल 1 12 डायल करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें