खरेला (महोबा)। कस्बे के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच की ओर से नशा मुक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र गजेंद्र कुमार ने बाजी मारी।
राष्ट्रीय किशोर मंच की टीम ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन की व्यापक जानकारी दी। सीएचसी खरेला के प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 छात्र और 54 छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की। नशा मुक्ति अभियान विषय पर निबंध प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें आशीष कुमार अव्वल रहे जबकि गजेंद्र कुमार को दूसरा, प्रिंस को तीसरा, अनन्या को चौथा व महक सोनी को पांचवां स्थान मिला।
प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, शिक्षक गया प्रसाद त्यागी व छाया ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने कहा कि युवा वर्ग को नशा प्रवृत्ति से दूर रहकर पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित भोजन ग्रहण करना जरूरी है। संतुलित भोजन से ही स्वास्थ्य मन का विकास करता है।