फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 02 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजकीय शिक्षक संघ जनपद महोबा ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में बड़े पैमाने पर रिक्त पड़े प्रधानाचार्यो के पदों को पदोन्नति से भरे जाने की मांग की। जिससे शिक्षण कार्य में बेहतर सुधार हो सके।
विज्ञापन

डीआईओएस को दिए ज्ञापन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय स्तर तक के सभी कार्यालयों को आन लाइन किए जाने,  एलटी, प्रवक्ता, राजपत्रित की वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर आन लाइन किए जाने, राजकीय शिक्षक शिक्षकाओं को प्रमुख चिकित्सालयों में कैश लैश चिकित्सा दिए जाने के साथ ही चिकित्सा सुविधा अत्यधिक जटिल एवं काफी पुरानी है इसे बदले जाने की मांग की। इसके साथ ही रिटार्यमेंट की आयु 62 वर्ष किए जाने के अलावा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल टीचरों से ट्रकों में न भराए जाने की मांग की है।  वेतन व्यवस्था समय से प्रदान किए जाने, शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कार्य टीचरों से न कराए जाए, एलटी ग्रेट भर्ती प्रक्रिया आन लाइन किए जाने की जाए। ज्ञापन देने वालों में राजकीय शिक्षक संघ की वरिष्ट मंत्री सरगम खरे, परिषद के अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंत्री सुलेमान खां सहित तमाम कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें