ग्राम कनकुआ में बना सोलर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम कनकुआ और बैंदो सहित चार गांव में तैयार किए गए चार सौर ऊर्जा प्लांटों से जिले को 90 मेगावाट बिजली मिलेगी। सोलर पावर प्लांटों का उद्घाटन करने के लिए पत्थर लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम कनकुआ, निस्वारा और लोधीपुरा में 30-30-30 और बैंदो में पांच मेगावाट का एक सोलर प्लांट तैयार किया गया है। इन सभी प्लांटों के पत्थर लगाए जा रहे हैं।
जिनका लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को करेंगे। सोलर प्लांटों के उद्घाटन के बाद जिले में बिजली समस्या से निजात मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डेढ़ साल पहले विकास खंड कबरई के ग्राम करहारा कला में 10 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट तैयार कराया था।
जिससे जिले में बिजली की आपूर्ति हो रही है। अब कनकुआ और निस्वारा के बड़े प्लांट तैयार हो जाने से जिले में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री गरौठा, बैंदो, कनकुआ में तैयार हुए सभी प्लांटाें को कनकुआ से ही लोकार्पण करेंगे।