फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पेट्रोलपंपाें पर छापा, मशीन खराब मिलने पर एक सीज

Fri, 05 May 2017 10:27 PM IST
महोबा
विज्ञापन
चंडीगढ़ के आठ पेट्रोल पंपों की चेकिंग
विज्ञापन
जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे छापामार अभियान के तहत शुक्रवार को टीम ने चरखारी क्षेत्र के चार पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। जहां पर गौरहारी के किसान सेवा केंद्र की मशीन खराब पाए जाने पर उसे सीज कर दिया।  दो पेट्रोल पंप गुरुवार को सीज किए जा चुके है।  
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी मधुसूदन हुलमी व जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार के नेतृत्व में बांटमाफ निरीक्षक फूलसिंह वर्मा, सेल्स आफीसर विश्वजीत व चिप मशीन विशेषज्ञ दिनेश तिवारी ने शुक्रवार को सबसे पहले परथनिया के पेट्रोल पंप में छापा मारा। पेट्रोल की नापतौल की गई, लेकिन उसमें सब कुछ ठीक पाया गया। इसके बाद निर्भय फिलिंग स्टेशन,  मलखानपुर के किसान केंद्र की जांच की लेकिन टीम को कुछ नहीं मिला।


इसके बाद टीम ने गौरहारी के किसान सेवा केंद्र में छापामार कार्रवाई की। जहां पर मशीन खराब पाए जाने पर पेट्रोल पंप सीज कर दिया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को कामदगिरि फिलिंग स्टेशन कबरई में मशीनाें की बारीकी से जांच में नोजल के अंदर का तार टूटा मिला था और घटतौली मिली।
विज्ञापन

इस पर टीम ने पेट्रोल पंप नोजल सीज कर दिया था। इसी तरह ओपी फिलिंग स्टेशन कबरई में जांच टीम ने पेट्रोल पंप में घटतौली पकड़ी। प्रति लीटर 50 एमएल की घटतौली मिलने पर उसे सीज कर दिया गया था। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंपाें में छापामारी लगातार जारी रहेगी। घटतौली करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें