फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में पिता-पुत्र सहित चार घायल

Sat, 22 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा कबरई के समीप बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई
विज्ञापन


हैं।। थाना खरेला के ग्राम पाठा निवासी अमरचंद्र यादव (45) पुत्र पुन्ना यादव अपने पुत्र धर्मेंद्र (22) के साथ शनिवार को बाइक से कस्बा कबरई जा रहा था। तभी रास्ते में सामने से आई बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे अमरचंद्र व धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार

गौरव सिंह (19) पुत्र नत्थू सिंह व राहुल दीक्षित (21) पुत्र चंद्रभान को भी गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अमरचंद्र व गौरव की हालत नाजुक बनी है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें