फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से चार करोड़ का लेनदेन ठप

विज्ञापन
इंडियन बैंक के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर श्रम संगठनों की विभिन्न मांगों के समर्थन में सार्वजनिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों के निजीकरण के विरोध में बैंक अधिकारी, कर्मचारी, एलआईसी कर्मी, बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक व एलआईसी कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। बैंक बंद रहने से पहले दिन चार करोड़ रुपये का लेनदेन ठप रहा। जानकारी के अभाव में बैंक पहुंचे लोग निराश होकर लौटे।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले इंडियन बैंक के बाहर कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुुरेंद्र कुमार व मंत्री जयपाल सिंह ने कहा कि बैंकों के निजीकरण के सारे प्रयास तत्काल बंद किए जाए।
नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन बहाल करने, बड़े घरानों का एनपीएस वसूले जाने व बैंकों में नई भर्तियां किए जाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर प्रदीप कुमार, देवसिंह, भगवानदास, हरिश्चंद्र, सुधीर तिवारी, संदीप, कैलाश, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

कानपुर डिवीजन इंश्योरेंश एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले एलआईसी कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का कर्मचारी पुरजोर विरोध करेंगे।
इस मौके पर शाखा सचिव सुरेश सोनी, कमलेश कुमार, सुशील सिंह, आकांक्षा, राहुल मौजूद रहे। इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न बैंकें बंद रहने से ग्राहक लेनदेन के लिए परेेेशान रहे।
एटीएम पर लोगों की भीड़ जुटी रही। उधर अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष विवेक का कहना है कि आर्यावर्त बैंक की जिले में सबसे ज्यादा शाखाएं है, जो सभी खुली हैं। एसबीआई की शाखाएं खुली रहीं।
ऑनलाइन ट्रांजक्शन होने से ज्यादा समस्या नहीं आई। जिले में चार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
लोगों ने बताई दिक्कत
सिरमौर निवासी अच्छेलाल सोमवार को इंडियन बैंक से पैसा निकालने आए थे। उन्होंने अपनी फसल की मड़ाई कराई थी। थ्रेसर व ट्रैक्टर के अलावा मजदूरों के पैसे देने के लिए वह रुपये निकालने आए थे। बैंक बंद होने से दिक्कत आई।
भटेवरा निवासी हरचट्टी ने बताया कि उन्होंने अपने खेत की फसल की कटाई हार्वेस्टर से कराई थी। इसका भुगतान करना है। बैंक बंद होने के कारण रुपये नहीं निकाल सके। अब किसी से उधार लेकर रुपये चुकाना मजबूरी बन गया है।

एलआईसी के बाहर तख्तियां लेकर विरोध जताते कर्मचारी।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें