फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं

विज्ञापन
तहसील में कृषि बिल की प्रतियां जलाते यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बुधवार को सदर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। किसानों ने एलान किया कि कृषि कानूनों को वापस न लेने तक शांत नहीं बैठेंगे। उधर, किसानों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में 12 से अधिक पदाधिकारी नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। जो किसान की बात करेगा, वही देश में राज करेगा जैसे नारे भी लगाए। किसानों ने धरने पर बैठकर विरोध जताया। किसान नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों से पूंजीपतियों को बढ़ावा मिलेगा। किसानों की फसल के समर्थन मूल्य की कोई गारंटी नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ जिलाध्यक्ष हरिहर दीक्षित, अमित सिंह, बलवंत सिंह, गया प्रसाद, विनोदनी तिवारी, रश्मि सेंगर, रेखा कुुशवाहा, अंजू भारती, कल्लू सिंह, रश्मि सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें