महोबा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व की तरह जिले भर में बूथ स्तर तक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने यह बात बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में खंड विकास अधिकारियों के संग बैठक में कही। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वतमान ग्राम प्रधानों के माध्यम से उत्साह के साथ बूथ स्तर पर आयोजित कराएं। मतदाताओं को शपथ दिलाने का काम प्रधानों की तरफ से कराया जाए।
डीईओ ने बताया कि इस दिवस पर स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी स्कूलों में निबंध लेखन, बेस्ट स्लोगन, बेस्ट सॉन्ग, फोटोग्राफी, कार्टून, ग्रीटिंग, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को 25 जनवरी से पहले प्रतियोगिताएं आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही 23 जनवरी तक विजेताओं की सूची निर्वाचन कार्यालय में भेजने को कहा। जिला व तहसील स्तर पर छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। यह भी कहा कि 15 जनवरी को आर्मी दिवस है।