फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। सूपा-चरखारी मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोट आईं और एक की जान चली गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के नरेड़ी गांव निवासी बलराम यादव (50) कृषि कार्य करके अपने परिवर का भरण-पोषण करता था। वह अपने साथी विनोद निवासी बगवाहा के साथ गुरुवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से चरखारी आया था। लौटते समय सूपा मार्ग में नहर के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गया। सड़क पर घायल अवस्था में खड़े दोनों बाइक सवारों ने यूपी 112 पुलिस व एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया लेकिन बलराम की रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।
थाना कबरई के बीला दक्षिण गांव निवासी लक्ष्मी (24) गुरुवार की दोपहर आटो से घर वापस लौट रही थी। तभी रोशन सिंह बदन सिंह महाविद्यालय के पास आटो से गिरकर घायल हो गई। इसी तरह अलीपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण (40), अतरारमाफ निवासी हरीश्चंद्र (05), कस्बाथाई निवासी अनिल कुमार (29) व बरा निवासी हरीश (75) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें