फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरच्यूनर से भिड़ी बोलेरा, एक की मौत, चार घायल

Sun, 11 Oct 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरीपुरा के पास बोलेरो और फॉरच्यूनर की आमने-सामने टक्कर होने से फॉरच्यूनर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें कानपुर और लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा कबरई निवासी पूर्व श्रम मंत्री  सिद्धगोपाल  साहू के पुत्र सौरभ साहू अपने साथियों के साथ शुक्रवार रात दस बजे मतदान से घर लौट रहा था, ग्राम बरीपुरा के पास सामने से आ रही बोलेरो और फारच्यूनर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे फॉच्यूनर सवार कबरई निवासी रिसाल साहू (20) की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि सौरभ साहू (18) पुत्र सिद्धगोपाल साहू, घनश्याम साहू (30) पप्पू साहू (28) और पप्पू राठौर (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि बोलेरा सवार दो लोगों को मामूली चोट लगी। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चारो की हालत नाजुक होने पर पप्पू साहू, पप्पू राठौर और घनश्याम साहू को मेडिकल कालेज कानुपर के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि सौरभ साहू की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया, जहां पर घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें