फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी के बाद देवरानी चुनाव में उतरीं

Sun, 11 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सक्रिय राजनीति के सहारे जिले में विधायक बनी जेठानी के बाद देवरानी भी उनके नक्शे कदम पर आगे बढ़ने लगी हैं। चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत के बाद देवरानी राखी राजपूत ने बैंदो जिला पंचायत सीट से मैदान में उतरकर जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


जिले में एक दशक से सक्रिय राजनीति के हिस्सा बने पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत की पत्नी के उर्मिला राजपूत के बाद उनकी अनुज बहू बैंदो सीट से जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। उमा भारती के सांसद बनने से रिक्त हुई चरखारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने कप्तान सिंह राजपूत के जेल जाने के बाद हुए उपचुवान में कप्तान सिंह की पत्नी उर्मिला राजपूत ने चुनाव में परचम लहराया था। जहां से उर्मिला राजपूत विधायक चुनी गई।

चरखारी विधानसभा उपचुनाव 2014 में पूर्व ब्लाक प्रमुख राखी राजपूत ने चुनाव का संचालन कर क्षेत्र में अपनी अलग पकड़ बनाई थी। जिला पंचायत चुनाव में राखी राजपूत ने बैंदो सीट से सदस्य पद का प्रत्याशी बनकर गांव-गांव चल रहे सघन प्रचार अभियान के तौर तरीकों और अनूठे अंदाज में मतदाताओं को लुभा रहीं हैं। जनसंपर्क के दौरान मिल रहे अपार जन समर्थन से उत्साहित चरखारी विधायक की देवरानी दिन रात चुनावी कमान संभालकर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत के साथ गांव-गांव में प्रचार अभियान में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें