फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रिकेटर जान्हवी समेत पांच को मिला पुष्कल सिंह सम्मान

Wed, 11 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्थापना दिवस पर बुधवार को वीरभूमि महोबा का नाम रोशन करने वाली क्रिकेटर जान्हवी राजपूत समेत पांच विभूतियों को स्व. पुष्कल सिंह सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान बुंदेलों ने महोबा जिला आंदोलन के प्रमुख योद्धा स्व. पुष्कल सिंह के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में बुंदेली समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह को सम्मानित किया गया। फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि अभी महोबा को आगे ले जाने के लिए बहुत काम बाकी है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि सम्मानित होने वालों में मध्यप्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम से खेल रहीं महोबा की जान्हवी राजपूत, गौरहारी के मूर्तिकार कालीदीन विश्वकर्मा, सुगिरा के जिमनास्ट उत्तम सिंह, शिक्षिका अपर्णा नायक व नाट्य कलाकार संदीप चंदेल शामिल हैं। कार्यक्रम में कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन देवीदीन यादव, पूर्व वैज्ञानिक डाॅ. रामसेवक चौरसिया व डाॅ. हरीओम बादल ने जिला बनने के बाद 31 वर्ष के सफरनामा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डाॅ. अजय बरसैंया, प्रवीण पांडेय, देवव्रत त्रिपाठी, डाॅ. आश्रय सिंह, प्रताप सिंह बुंदेला, नियाज मोहम्मद, गयाप्रसाद, राहुल अग्रवाल, कमलेश श्रीवास्तव, अमित शर्मा, मनीष जैदका, नीरज पुरवार, वीरेंद्र आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें