फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। जनपद हमीरपुर के बिलरा गांव निवासी अमर सिंह शुक्रवार की शाम बाइक से पत्नी मालती व पुत्री जानवी के साथ किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर में उछलने से मां-बेटी गिरकर घायल हो गए। इसी तरह मझलवारा निवासी करन, चरखारी निवासी प्रवीण और ब्यारजौ निवासी हरीशचंद्र अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-
हारजीत की बाजी लगाते चार जुआरी गिरफ्तार
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने हारजीत की बाजी लगाते चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कांशीराम कॉलोनी परिसर में छापा मारा। जहां मोमबत्ती जलाकर ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगा रहे नंदराम कुशवाहा, चंद्रभान, सुखदेख और ओमप्रकाश को पकड़ा। पुलिस ने मालफड़ व जामातलाशी में 5,530 रुपये की नकदी बरामद की है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)
-
तमंचा व कारतूस के साथ युवक पकड़ा
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को पकड़ा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बरा गांव के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जिसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हेमंत सोनी निवासी मनोहरगंज बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें