फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लोक अदालत में 60,286 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने फीता काटकर किया। लोक अदालत में कुल 60,286 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें सिविल के 17, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 28, वैवाहिक मामलों के 10, एनआई एक्ट के दो, बैंक ऋण से संबंधित प्रीलिटिगेशन स्तर के 365 व अन्य प्रकार 52,961 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अर्थदंड के रूप में 13 लाख 28 हजार 950 रुपये वसूले गए। इस मौके पर लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार पालीवाल, प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-
समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा
कुलपहाड़/पनवाड़ी। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों का टोटा रहा। कोतवाली कुलपहाड़ में प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं। लाड़पुर निवासी भगवानदास ने नहर किनारे कब्जा व इसी गांव के कामता प्रसाद ने उसकी भूमि पर गड्ढे करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार तहसीलदार कुलपहाड़ दिवाकर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में महज एक शिकायत आई। जिसमें ग्रामीणों ने बस स्टैंड तिगैला पर सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलवाने की मांग की। इस मौके पर अपराध निरीक्षक देवेंद्र मिश्रा, लेखपाल बृजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें