फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पांच घायल

Thu, 02 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
train accident in mughalsarai - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम सलारपुर निवासी बिहारी (25) गुरुवार को बाइक से किसी कार्य से मुख्यालय जा रहा था। अनुसंधान केंद्र के पास उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। श्रीनगर निवासी संदीप (22) बाइक से महोबा आ रहा था। डाक बंगला के पास उसकी बाइक गिर गई। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन



उधर, ग्राम बरा निवासी मोनू (15) किसी कार्य से गांव में कहीं जा रहा था। तभी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। ग्राम अंडवारा निवासी सुरेंद्र सिंह (23) अपने साथी हरि सिंह (22) बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।

रास्ते में उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में पंकज (22) भी घायल हुआ है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात एक बजे छतरपुर से महोबा आते समय अंगूर से लदा ट्रक हाईवे पर के पास पलट गया। इससे चालक मुन्ना  घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें