फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहले बेटे को खिलाया जहर फिर मां ने खुद खाया, दोनों गंभीर

Sat, 11 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के चितहरी गांव में महिला ने पहले मासूम बेटे को जहर खिलाया और फिर खुद खा लिया। मां-बेटे की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। करवाचौथ से एक दिन पहले महिला के इस कदम से परिजन परेशान हैं। वहीं, घटना का कारण घरेलू कलह सामने आ रही है।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के चितहरी निवासी जयहिंद की पत्नी सविता (28) अपने बेटे रितिक (05) के साथ घर पर थी। बृहस्पतिवार की रात दस बजे उसने पहले अपने बेटे रितिक को खिलाया और फिर खुद खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन अचेत अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल महोबा लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सविता का अपने पति से अक्सर विवाद होता था। घरेलू कलह के चलते करवाचौथ के एक दिन पहले उसने यह कदम उठाया। महिला के ससुर लक्षीराम ने बताया कि सविता का विवाह करीब नौ वर्ष पहले हुआ था। चार बेटियों के बाद बेटा रितिक पैदा हुआ। घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बहू ने मासूम के साथ जहर क्यों खाया, यह उन्हें नहीं पता। दोनों की हालत बिगड़ने पर वह अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें