फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

Sat, 11 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक और बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबले खेले गए। इनमें महोबा, हमीरपुर और बांदा की दो-दो टीमों ने जीत दर्ज करके राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

मंडलीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएफओ नरेंद्र सिंह सेंगर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने की। चित्रकूट धाम मंडल के हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा जिलों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। महोबा जिले से तीन, हमीरपुर जिले से चार, चित्रकूट जिले से दो और बांदा जिले से छह टीमों ने प्रतिभाग किया। देर शाम तक चलीं प्रतियोगिताओं में अंडर- 19 बालिका वर्ग में बांदा की टीम विजेता रही जबकि हमीरपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग के ही अंडर-17 और अंडर-14 आयुवर्ग में महोबा जिले की टीमों ने बांदा जिले की टीमों को हराकर खिताब अपने नाम किया।
बालक वर्ग में अंडर-19 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबलों में हमीरपुर की टीमें विजेता और बांदा की टीमें उपविजेता रही। बालक वर्ग के अंडर-14 मुकाबले में हमीरपुर को हराकर बांदा की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक माध्यमिक अमित राजपूत और बेसिक मोहम्मद सफी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी नरेश कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक चरखारी के व्यायाम शिक्षक रामसेवक, शिक्षक प्रशांत सक्सेना, रामप्रकाश सोनी, राजेंद्र यादव आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, जगप्रसाद तिवारी, अरुण श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें