फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फायर सेफ्टी सिस्टम तैयार, प्रशिक्षित कर्मचारियों की दरकार

Sun, 02 Nov 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आगजनी की स्थितियों से निपटने के लिए जिला अस्पताल में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम तैयार हो गया है लेकिन इसके संचालन करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे लाखों रुपये की लागत से तैयार सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

कई जगहों पर अस्पतालों में आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए शासन ने जिला अस्पताल में आगजनी से बचाव के लिए आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगवाया है। करीब 90 लाख रुपये की लागत से अस्पताल में यह सिस्टम लग जाने से अब आगजनी की अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा। इस सिस्टम की दो बार तकनीकी जांच हो चुकी है। जांच के बाद इसे अस्पताल प्रबंधन को हैंडओवर कर दिया गया है। इस सिस्टम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती होना है लेकिन अभी तक कर्मचारी तैनात नहीं हो सके। अस्पताल के एक कर्मचारी के भरोसे ही पूरा सिस्टम है। इससे आकस्मिक स्थिति में इस सिस्टम के संचालन को लेकर आशंका की स्थिति बन रही है।

ऐसे काम करता है यह सिस्टम

महोबा। अस्पताल के हर वार्ड और कक्ष में सेंसर लगाए गए हैं, जिससे धुएं या आग लगने की स्थिति में अलार्म बजने लगता है और अस्पताल प्रबंधन तक आग लगने की सूचना पहुंच जाती है। हर कक्ष तक लोहे के पाइप से पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इससे आग से प्रभावित कक्ष में तत्काल पानी पहुंच जाएगा। इस तरह से आग पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सकेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि अभी अस्पताल में प्रशिक्षित फायर सर्विसकर्मी तैनात नहीं हो सके हैं। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी अस्पताल के एक कर्मचारी को ही सिस्टम संचालन का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें