थानाक्षेत्र के मोहल्ला शेखनुपरा स्थित एक मकान में शनिवार की सुबह लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। परिजनों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर के मोहल्ला शेखनपुरा निवासी सुनील कुमार नायक शनिवार की सुबह घर पर सो रहे थे। परिजन चाय बना रहे थे। तभी लीकेज सिलेंडर से किचन में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप में आ गई। परिजनों ने मकान से बाहर निकल कर जान बचाई।
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर किचन में रखा करीब 30 हजार का समान राख हो गया।