फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
मकान में लगी आग पर काबू पाते ग्रामीण। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। सबमर्सिबल पंप चलाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड की घटना में खाद्यान्न, गृहस्थी व अन्य कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्योड़ी गांव निवासी कल्लू पुत्र किलेदार गुरुवार की रात परिवार समेत कमरे में सो रहा था। तभी शार्ट सर्किट से बगल में स्थित कच्चे मकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे मकान को चपेट में ले लिया। लपटें उठने पर परिजनों की आंख खुल गई और बाहर निकलकर किसी तरह जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में पांच क्विंटल गेहूं, लकड़ी, राशन व गृहस्थी समेत 60 हजार रुपये कीमत का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना राजस्व विभाग को देते हुए पीड़ित ने अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें