फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, सारा सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव में मंगलवार को एक मकान में आग लग गई। ग्रामीणों की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। लगभग एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिड़ारी गांव निवासी सतेंद्र सिंह परिवार समेत खेतों पर गए थे। तभी कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख पड़ोसियों ने गृहस्वामी को सूचना दी। ग्रामीण आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। तब तक गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था।
गृहस्वामी ने बताया कि मकान में चना, गेहूं के अलावा नगदी व जेवर भी नष्ट हो गए। आशियाना जल जाने से अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, अग्निकांड की सूचना राजस्व विभाग को देकर क्षति का आंकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें