चरखारी (महोबा)। कस्बे के नवादा मोहाल में सोमवार की रात प्रशांत कुमार रावत के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर अनाज व गृहस्थी का सामान समेत हजारों का नुकसान हुआ है।
वहीं, दूसरी घटना में कस्बे के ही तुर्कीयाना मोहाल निवासी वहीद खां उर्फ कल्लू के घर अचानक लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। तहसीलदार परशुराम पटेल ने सदर लेखपाल लक्ष्मण सिंह यादव को दोनों घटनाओं में नुकसान के आंकलन के लिए मौके पर भेजा है।