फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में टीकाकरण का निकला दम, पूरा नहीं हो पाया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तमाम कवायद के बाद भी कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए टीका उत्सव का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन दिन से जिले में मनाए जा रहे टीका उत्सव में निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 60 फीसदी लोगों ने टीकाकरण कर करवाया है।
विज्ञापन

11 अप्रैल से पूरे प्रदेश में ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। यह 14 अप्रैल यानी डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती तक मनाया जाना है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमके सिन्हा ने बताया कि 11 अप्रैल से अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 60 फीसदी लोगों ने टीकाकरण कर करवाया है। 11 अप्रैल को 6000 में से 3411 यानी 56.85 प्रतिशत, 12 अप्रैल को 9600 में से 5605 लोगों ने टीका लगवाया है। मंगलवार यानी 13 अप्रैल को 9600 में से 5884 लोगों यानि 61.29 प्रतिशत ने टीकाकरण करवाया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
14 कोरोना संक्रमित मिले
महोबा। मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में अब एक्टिव केस 140 हो गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.जीआर रत्मेले ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकना किसी चुनौती से कम नहीं है। सिर्फ टीकाकरण से इसे नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों में भ्रांति है कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता। संक्रमण की प्रसार को रोकने के लिए दो गज दूरी का खास ख्याल रखें। घर से निकलते समय नियमित तौर पर मास्क लगाएं। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें