फोटो 14 एमएएचपी 03 परिचय-अग्निकांड की घटना के बाद पीड़ित से जानकारी लेते सदर विधायक राकेश गोस्व
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के बेलाताल तिराहा स्थित बैटरी और इन्वर्टर की दुकान में शनिवार की रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की घटना में लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। लोगों के एकजुट प्रयास से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कस्बे के बजरंग कॉलोनी निवासी विनय कुमार मिश्रा कानपुर-सागर हाईवे पर बेलाताल तिराहा के पास बैटरी, इन्वर्टर व ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान किए है। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात बिजली की शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर पड़ोसियों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर-शराबा मचाते हुए दुकानदार को भी सूचना दी।
पास में लगे सबमर्सिबल पंप से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान में रखीं 24 बैटरियां, 12 इन्वर्टर व ट्रैक्टर के पार्ट्स जलकर बर्बाद हो गए। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। रविवार की दोपहर अग्निकांड की सूचना पर सदर विधायक दुकान पहुंचे और पीड़ित से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।