महोबा। सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी वीरेंद्र सक्सेना ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बाथाई निवासी उसके चाचा संतोष कुमार सक्सेना 27 जून की रात दस बजे घर से रोडवेज बस स्टैंड जा रहे थे। इस दौरान विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास बाइक सवार मन्नू साहू ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद उसके चाचा को अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि मन्नू साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
महिला को ले गया युवक
महोबा। महिला को ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना खन्ना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 मई को जनपद बांदा के पलहरी गांव निवासी भऊवा यादव उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस साजिश में शिव सिंह व उसका साला घनश्याम भी शामिल है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भऊवा यादव, शिव सिंह और घनश्याम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)