फोटो 30 एमएएचपी 06 परिचय-कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे नामदेव समाज के लोग। स्रोत: समाज
- दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
फोटो 30 एमएएचपी 06 परिचय-कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे नामदेव समाज के लोग। स्रोत : समाज
महोबा। जनपद बांदा में मंदिर के संत ब्रह्मचारी सच्चिदानंद महाराज की हत्या के विरोध में नामदेव समाज आंदोलित हो गया है। मंगलवार को समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष मनीष नामदेव के नेतृत्व में संरक्षक सुदर्शन नामदेव, विजय, डॉ. संतकुमार, प्रेम, रामकिशोर, लोकेंद्र, नितिन नामदेव आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि बांदा जिले के तिंदवारा स्थित त्रिदेव शनि मंदिर में संत ब्रह्मचारी सच्चिदानंद सालों से पूजा-अर्चना व धार्मिक सेवा में समर्पित थे। रात को मंदिर की छत पर सोते समय अराजक तत्वों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था। इससे उनकी मौत हो गई। अखिलेंद्र नामदेव ने मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार किए जाने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद