फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवती से अश्लील हरकतें करने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में छत पर खड़ी युवती से अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुबह छत पर खड़ी थी। तभी घर के सामने रहने वाले राघवेंद्र सिंह ने उस पर गलत टिप्पणी की और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी उसे परेशान कर चुका है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन




समझौते के बाद साथ रहने को तैयार हुए दंपती



महोबा। मिशन शक्ति केंद्र की पहल से दो परिवारों में खुशियां लौट आईं। कोतवाली क्षेत्र के पवा गांव निवासी भारती ने अपने पति अनिल कुमार पर गाली गलौज व विवाद करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मिशन शक्ति केंद्र ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की जिसके बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। इसी तरह मिशन शक्ति केंद्र कुलपहाड़ ने लापता युवती को बरामद कर पति के साथ भेजा। दोनों शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। इससे दोनों पक्षों ने खुशी जताई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें