फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पिता की हत्या के आरोपियों ने महिला अधिवक्ता को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता ज्योति सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2025 में उसके पिता गुलाब सिंह की हत्या की गई थी। यह मामला थाना कबरई में दर्ज है और न्यायालय में विचाराधीन है। दो जुलाई को हत्या के मामले में आरोपी उसके घर में घुस आए और उसे व पूरे परिवार को धमकी दी। उन्होंने हत्या के मामले में समझौता करने और मुकदमे के आगे न बढ़ाने का दबाव बनाया। मना करने पर धमकी दी कि जैसे तुम्हारे पिता को मारा था, उसी तरह तुम्हें भी ऊपर पहुंचा देंगे। शोर-शराबा मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनिल सिंह व शिल्पा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें