मौदहा (हमीरपुर)। 10 अप्रैल को शराब के लिए रुपये न देने पर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने घायल युवक की मां की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उपरौस मोहल्ला निवासी छोटू 10 अप्रैल को रात करीब आठ बजे खेतों से घर लौट रहा था। नारायच निवासी अरमान ने साथी गयासुद्दीन और अभिषेक के साथ उस पर हमला किया था। आरोपियों ने छोटू से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। रुपये देने से मना करने पर उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और धारदार हथियार से प्रहार किया। हमलावर छोटू को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।