फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जानलेवा हमले में 10 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Sun, 30 Nov 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के महेवा गांव में रंजिश के चलते चार लोगों को पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दस नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

महेवा निवासी यश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पिता ज्ञानेंद्र और दादा राम तिवारी के साथ शुक्रवार की सुबह प्रसाद चढ़ाने खेरापति मंदिर जा रहा था। तभी चार दिन पहले विपक्षियों से हुए विवाद में प्राथमिकी दर्ज कराने की खुन्नस में दस से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक आरोपी आलोक ने तमंचे से फायर किया। इससे गोली राम तिवारी को लगी। घटना में ज्ञानेंद्र, उदयभान व बालेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आलोक, भइयन, रिषि, सुफल, विनय, दिलीप, छोटे, जीतू, जीतेंद्र, देवा यादव और कुछ अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें