फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक बनाने के लिए दिए सुझाव

Sun, 30 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। राजधानी लखनऊ में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप उत्तरप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला हुई। जिसमें महोबा की दो नगरीय निकायों के अध्यक्ष व ईओ ने प्रतिभाग किया और दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के बारे में अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के राज्य मिशन की ओर से लखनऊ के विशाखा सभागार में शनिवार को कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उत्तरप्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए नगरीय निकायों के अध्यक्षों व अधिशासी अधिकारियों से सुझाव मांगे। इस दौरान हाउसिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर बेहतर ढांचा बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाए जाने के लिए सभी से जानकारी साझा करने को कहा। ताकि, बेहतर प्लानिंग की जा सके। कार्यशाला में नगर पंचायत कुलपहाड़ व कबरई के अध्यक्ष राजकिशोरी और कुपहाड़ के ईओ प्रवेंद्र कुमार व महोबा नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार ने प्रतिभाग किया। कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने बताया कि एकदिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के नगर निकायों के 16 अध्यक्ष और सात अधिशासी अधिकारियों ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक बनाने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें