फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना वैध दस्तावेज विस्फोटक ले जाने में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के धरौन गांव के पास पिकअप से 1,250 किलोग्राम विस्फोटक बरामद होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को खनन पट्टाधारक व मैगजीन संचालक समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। वाहन में डायनामाइट सेल के 50 गत्ते बरामद हुए थे। जांच के दौरान विस्फोटक परिवहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने चालक और परिचालक को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को संयुक्त प्रवर्तन दल ने धरौन गांव के पास चेकिंग के दौरान विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी थी। तलाशी में 50 गत्तों में 1,250 किलोग्राम डायनामाइट सेल बरामद हुए। पूछताछ में चालक रामहेत पाल निवासी जोगा जनपद छतरपुर ने बताया कि विस्फोटक प्रणवी एक्सप्लोसिव के प्रोपराइटर राहुल चतुर्वेदी के निर्देश पर उटियां गांव स्थित खदान में ले जाया जा रहा था। खदान के पट्टाधारक विपुल अग्रवाल हैं। जांच में फार्म आरई-13, आरई-12 व आरई-06 पर प्रोपराइटर के हस्ताक्षर नहीं मिले। जीएसटी और ई-वे बिल भी नहीं थे।
एसआई आशीष यादव की तहरीर पर रामहेत पाल, तुलसीदास कुशवाहा, राहुल चतुर्वेदी व विपुल अग्रवाल के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद विस्फोटक को सुरक्षा को लेकर पनवाड़ी स्थित वैध मैगजीन में रखवाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें