फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 17 परिचय-किसान दशरथ यादव (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के कौहारी गांव में एक किसान ने रविवार की रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कर्ज अदायगी व फसल बर्बाद होने से किसान के परेशान रहने की बात कह रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कौहारी निवासी दशरथ यादव (48) चौदह बीघा भूमि में खेती-किसानी करते थे। रात को वह भोजन करने के बाद कमरे में चले गए। सोमवार की सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। तब घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो किसान का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि पिता ने दो साल पहले आर्यावर्त बैंक से करीब ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। खेत में तिल की फसल बोई थी लेकिन अतिवृष्टि फसल बर्बाद हो गई। आरोप लगाया कि बैंक कर्मी कर्ज अदायगी का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना से मृतक की मां रनिया, पत्नी लक्ष्मी देवी, दो बेटे रोहित व मोहित रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं बैंक प्रबंधक भरत सोनी का कहना है कि किसान को बैंक की ओर से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया किसान के शराब का आदी होने का तथ्य सामने आया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें