फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धोखाधड़ी में बैंक प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एसबीआई की कुलपहाड़ शाखा में दो बार में जमा किए गए 1.80 लाख रुपये खाते में दर्ज न होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के मोहारी गांव निवासी मातादीन ने बताया कि उसका एसबीआई कुलपहाड़ शाखा में ग्रीनकार्ड बना था। 30 अक्तूबर 2024 को 1.45 लाख रुपये व 18 नवंबर 2024 को 35 हजार रुपये जमा किए थे। दोनों बार की जमा पर्चियां उसके पास हैं लेकिन बैंक खाते में रकम की एंट्री नहीं हुई। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर इसका पता चला जबकि 30 सितंबर को जमा किए 10 हजार रुपये की एंट्री पासबुक में दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये खाते में दर्ज न होने की जानकारी मिलने पर वह कई बार शाखा प्रबंधक के पास गया लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
फील्ड ऑफिसर यतेंद्र सिंह से शिकायत करने पर भी टालमटोल की गई। 20 दिसंबर 2025 को आखिरी बार बैंक जाने पर उसे डांटकर भगा दिया गया। उसने कोतवाली और एसपी से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक नीरज सिंह व फील्ड ऑफिसर यतेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें