फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बेटिकट मिले 115 यात्रियों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन महोबा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटिकट व अनियमित यात्रा करने वाले 115 यात्रियों को पकड़कर 64,140 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को महोबा रेलवे स्टेशन पर बेटिकट व अनियमित यात्रियों के विरुद्ध विशेष एंबुश चेक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा बाहर निकलने नहीं दिया गया।
अभियान के दौरान ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, मानिकपुर-झांसी मेमू और झांसी-बांदा मेमू में सघन जांच की गई। विशेष रूप से सभी ट्रेनों के महिला व दिव्यांग कोचों की भी जांच की गई। बेटिकट, अनियमित यात्रा करने व गंदगी फैलाने वाले 115 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 64,140 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक प्रशांत कुमार, टीटीई अमरेश तिवारी, विनय शंकर श्रीवास्तव, आरके दुबे, जितेंद्र वर्मा, वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें