फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढे नहीं मिल रही बालू

Wed, 03 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीआई के डर से जिले में बालू ढूंढे नहीं मिल रही है। इससे सरकारी और गैर सरकारी भवन निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। बालू न आने से तमाम सरकारी भवन निर्माण की योजनाएं अधर में लटक गई है। वहीं, बालू डंप करने वाले विक्रेताओं ने बालू की कीमतें दो गुना बढ़ा दी है। जिले में पालीटेक्निक भवन, आईटीआई, शहर की सीसी सड़कें, केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन


और आसरा आवास योजना के तहत भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। अचानक सीबीआई को अवैध खनन की जांच दिए जाने के बाद से हमीरपुर, बांदा में बालू का अवैध खनन बंद हो गया। इससे निर्माण के लिए बालू कार्यदायी संस्थाओं को ढूंढे नहीं मिल रही है। इससे तमाम मकान अधूरे पड़े है। ठेकेदार बालू सस्ती होने का इंतजार कर रहे है। आसरा आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों में बालू की जगह राखी लगाई जा रही है।

बालू का काम बंद होने से ट्रक हो गए खड़े
हमीरपुर से आने वाले बालू के ट्रक पेट्रोल पंपों और सड़क किनारे खड़े हैं। भाड़ा न मिलने से ट्रक संचालकों का कारोबार खासा प्रभावित हो रहा है। वहीं ट्रक चालक और क्लीनरों को काम न मिलने से उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें