महोबा। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव में पीपल के पेड़ की पत्ती तोड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे से हुए हमले में समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सूपा निवासी अरुण ने बताया कि गांव में लगे पीपल के पेड़ की पत्तियां तोड़ रहा था। तभी धनीराम ने इसका विरोध किया। जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से अरुण, उसकी पत्नी कविता व पुत्र सौरभ घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से धनीराम, उसकी पत्नी शीला देवी व पुत्री मोहनी को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली चरखारी में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।