फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांगी ने संगीता को दस मिनट में हराया

विज्ञापन
दंगल में दावपेंच दिखाती महिला पहलवान - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल में गांधी आश्रम परिसर में चल रहे दो दिवसीय दंगल के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को दस कुश्तियां हुईं। इसमें सबसे आकर्षक कुश्ती महिलाओं को रही। दिल्ली की महिला पहलवान शिवांगी ने बिहार की संगीता को दस मिनट के कड़े मुकाबले के बाद पटकनी दी। विजेता पहलवानों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली की महिला पहलवान पूजा ने बिहार की रोशनी को हराया। वहीं राजस्थान के गोल्डन पहलवान ने नोएडा के रिजवान को चित किया।
अयोध्या के रामदास पहलवान ने राजस्थान के शमशेर को पछाड़ा। अयोध्या के रामदास व राजस्थान के गोल्डन पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई। दस मिनट तक दोनों पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंत में रामदास विजेता रहे। हरियाणा के अशोक पहलवान के अयोध्या के जलमाद सिंह को चित किया। इससे पहले दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ निवर्तमान ग्राम प्रधान मुन्नी खातून ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मेला कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मौला बक्श, भागीरथ यादव, सुधांशु दीक्षित, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें