फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अजनारा ने धारपुरा को हराया

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी सौंपते आयोजक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील क्षेत्र के कुरौराडांग गांव में आयोजित धनीराम द्विवेदी मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की अजनारा टीम ने धारपुरा को हराकर विजेता ट्राफी जीती। धारपुरा को 18 और अजनारा को 22 अंक मिले। आयोजन समिति की ओर से विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कुरौराडांग गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस व सीओ रामप्रवेश राय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
कबड्डी में यूपी-एमपी के जनपदों की 12 टीमों ने सिरमौर, बम्हौरी, झांसी, टीकमगढ़, लाड़पुर, रावतपुरा, धारपुरा, अजनारा आदि टीमों ने हिस्सा लिया। समापन पर विजेता टीम को उर्मिला देवी ने 4100 रुपये नगद व ट्राफी सौंपी जबकि उपविजेता टीम को बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के अध्यक्ष शिवराम सिंह राजपूत ने 3100 रुपये नगद व ट्राफी सौंपी। इस मौके पर तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी, एसएसआई सुनील तिवारी, बृजेंद्र द्विवेदी सहित दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें