गुरुनानक वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को डाक बंगला मैदान के पीछे
वस्त्र एकत्रीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह से हिस्सा
लिया। खुशी से नए व पुराने वस्त्र दान किए। पिछले दो माह से चालू सोसायटी
के इस कार्य की सराहना की जा रही है।
संस्था के प्रबंधक सरदार चरनजीत सिंह
ने बताया शिविर में आधा सैकड़ा लोगों ने करीब 200 गरीब असहायों के लिए
वस्त्र दान किए है। सोसायटी ने एक हजार गरीबों और लाचारों को वस्त्र वितरित
करने का लक्ष्य बनाया है। अब तक 700 लोगों के लिए वस्त्र एकत्रित किए जा
चुके हैं।
आठ नवंबर को हिंद टायर वाली गली में शिविर का आयोजन होगा। साथ ही
शहर के अन्य जगह पर भी शिविर लगाकर वस्त्रों का संग्रह किया जाएगा और
पुराने वस्त्रों को साफ कराकर वस्त्र वितरण किया जाएगा। शिविर में संदीप
शर्मा, बादशाह सिंह, राजेश श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, रणविजय सिंह, भाऊ सहित
अन्य लोग मौजूद रहे।