फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई स्थित पहाड़ों में कंप्रेशर मशीन चलाकर भरण-पोषण करने वाले युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम कैमाहा निवासी राजेश (35) पुत्र भवानीदीन कस्बा कबरई में रहकर कंप्रेशर मशीन चलाता था। दो दिन से वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार को राजेश का शव कस्बे के पांडे पुलिया के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता भवानीदीन ने बताया कि दो दिन पहले पुत्र कंप्रेशर चलाने गया।
वापस न आने पर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उप निरीक्षक बलदेव ने बताया कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया जहर खाने से लग रही है। शरीर हल्का नीला पड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें