फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आठ दिन से समिति में रखी खाद, नहीं हो रहा वितरण

Tue, 04 Nov 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 18 परिचय-साधन सहकारी समिति अजनर में इस तरह समिति के बाहर चस्पा किया गया नोटिस।
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समिति अजनर में आठ दिन पहले 500 बोरी खाद आई थी। जिसका आजतक वितरण नहीं किया गया। किसान प्रतिदिन घंटों इंतजार के बाद लौट रहे हैं। कर्मचारियों ने समिति के गेट पर अपरिहार्य कारणों से खाद वितरण न हो पाने का नोटिस चस्पा किया है। खाद न मिलने से किसानों की रबी फसल की बोआई पिछड़ रही है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अजनर में मंगलवार को खाद वितरण की बात कही गई थी। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान समिति पहुंच गए। इससे पहले ही कर्मचारियों ने गेट पर अपरिहार्य कारणों से खाद वितरण न हो पाने का नोटिस चस्पा कर दिया। इससे किसान परेशान रहे। उधर समिति के सचिव भूपकिशोर का कहना है कि खाद वितरण के लिए पुलिस व्यवस्था की मांग की गई थी। उच्चाधिकारियों की अनुमति न मिलने से वितरण नहीं हो पा रहा है। जैसे ही अनुमति मिलेगी खाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

किसानों ने बयां की परेशानी
अजनर निवासी किसान कृष्णहेत ने बताया कि आठ दिन पहले एक बोरी खाद मिल गई थी। चार एकड़ में कम से कम चार बोरी खाद की जरूरत है। सात दिन से वह समिति के चक्कर लगा रहे हैं। खाद न मिलने से गेहूं की बोआई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

-
अजनर निवासी किसान धर्मजीत का कहना है कि आठ दिन से समिति में खाद रखी है लेकिन किसानों को नहीं दी जा रही है। समिति के बाहर नोटिस चस्पा कर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इससे उनके समय और रुपयों की बर्बादी हो रही है।


आरी निवासी किसान मुन्ना कहते हैं कि बुधवारा समिति में खाद नहीं मिली। उम्मीद लगाकर वह अजनर समिति आए थे लेकिन यहां भी ताला लटकता मिला। वह खाद के लिए समितियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। बोआई हो पाना मुश्किल हैं।
-
बिजौरी निवासी किसान दयाराम का कहना है कि पहले नगारा समिति में क्षेत्र के किसानों को खाद मिलती थी लेकिन अब नगारा समिति बंद हो गई है। अजनर समिति का कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिली।
-
किसान बोले, एक-एक बोरी खाद, ऊंट के मुंह में जीरा के समान
बेलाताल। ब्लॉक जैतपुर की सहकारिता संघ व पीसीएफ कृषक केंद्र में मंगलवार को खाद का वितरण किया गया। दोनोंं समितियों से किसानों को एक-एक बोरी खाद दी गई। दोनों समितियों में करीब दो हजार किसान खाद लेने पहुंचे लेकिन एक हजार किसानों को ही खाद मिली। नायब तहसीलदार पंकज गौतम की मौजूदगी में टोकन व खाद का वितरण कराया गया। किसान कृष्णकांत, राहुल, धीरज, दिलीप, देशराज, राजकुमार आदि ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे थे। जब उनका नंबर आया तो टोकन समाप्त हो गया। किसान नंदराम, रामसिंह, राजू आदि का कहना था कि किसानों को एक-एक बोरी खाद दी जा रही है, जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। इतनी खाद में खेतों की बोआई हो पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें