फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हैंडबॉल में 32 और कबड्डी में 14 खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित

Tue, 04 Nov 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर मंगलवार को विभिन्न खेलों के जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित हुए। हैंडबॉल में 32 व कबड्डी में 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह छह नवंबर काे जनपद चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के आरबीपीएस स्कूल मैदान में आयोजित सीनियर वर्ग के महिला हैंडबॉल ट्रायल में अविका सक्सेना, अविका सिंह, अंशिकाराज सिंह, अक्षिता, राजबी राज, कृतिका, कनिष्का, अंशिका, रमशा, जइशिका, सुनंदा, दिशा, आराध्या राजपूत, महक श्रीवास, पलक सोनी व शिवानी वर्मा का चयन हुआ। वहीं, पुरुष वर्ग में विनय रैकवार, सुमित राजपूत, तेजस पालीवाल, कपिल, कृष गुप्ता, अभिनेद्र, सत्यप्रकाश, लोकेश, अनिकेत तिवारी, जतिन सिंह, अभय तिवारी, शिवम कुमार, कृष राजपूत, अभय राजपूत,आकाश और निहाल द्विवेदी का चयन हुआ। इसी तरह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित महिला वर्ग कबड्डी में चंचल, रोशनी, रेशमा, प्रिंसी, साधना, शिवानी, करिश्मा, क्रांति, आयुषी, रीना, रक्षा, रागनी समेत 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि अब यह खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें