फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने चरा ली अरहर की फसल

Wed, 01 Mar 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मीठे गन्ने ने लोगो को फंसाया घंटो - फोटो : self
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नैगवां में दबंगों ने एक किसान की खेत में खड़ी अरहर की फसल चरा ली। खेत में बकरियां हांकने का विरोध करने दबंगों ने किसान को जानमाल की धमकी दी। पीड़ित किसान ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



गांव नैगवां निवासी बलदू पुत्र छनिया ने अपने एक बीघे के खेत में अरहर की फसल बोई थी। मंगलवार को गांव के दबंगों ने एक  दर्जन से अधिक बकरियों उसके खेत में हांक दी। इससे बकरियां खेत में खड़ी अरहर की फसल चर गई। इसका विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी।


किसान ने बुधवार को शहर कोतवाली में घटना की नामजद तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि दबंग खेत की मेड़ में बेरी और बबूल के पेड़ों को काट रहे है। मना करने पर दबंग लड़ाई झगड़ा पर आमादा है। फसल बर्बाद होने से उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें