फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध फटने की आशंका, एनडीआरएफ टीम मुस्तैद

Sat, 20 Aug 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सरोवर में नाव से जायजा लेते एनडीआरएफ के जवान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदन सागर का बंधान फटने की आशंका के चलते लखनऊ की एनडीआरएफ टीम शनिवार को मदन सागर तट पहुंच गई। टीम के 35 सदस्यों ने नाव से लहरों और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बंधान के रिसाव को देखा। उधर, एनडीआरफ टीम के आने की खबर मिलते ही सरोवर में भारी भीड़ जमा हो गई। शहर के बीचों बीच 103 हेक्टेयर में फैले मदन
विज्ञापन


सागर सरोवर के उफना जाने से 835 साल पुराना मदन सागर का बंधान रिसने लगा है। इससे कई मोहल्लों के लोग बंधान टूटने के डर से इधर-उधर भागने लगे। डीएम वीरेश्वर सिंह ने तालाब के हालात गंभीर देखते हुए एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम के इंसपेक्टर चंदन सिंह, एसआई गनेश प्रसाद, महावीर, हेडकांस्टेबिल मोहम्मद

साबिर, आरके त्रिपाठी, डीप चालक डीएस नायक सहित 35 सदस्यीय टीम ने शनिवार को सुबह मदन सागर सरोवर में डेरा जमा लिया। तालाब से जायजा लेने के बाद बाहर आए इंसपेक्टर ने बताया कि लहरों में ज्यादा तीव्रता नहीं है।  मदन सागर का जल स्तर घट जाने से फिलहाल बांध फटने की स्थिति नहीं दिखाई दे रही। बारिश थमने से स्थिति सामान्य है। बताया कि टीम पूरी तरह से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें